Kisan Credit Card (KCC) 2026: सिर्फ 4% ब्याज पर ₹3 लाख का लोन! Online Apply & Status Check 🚜💰

🚜 Agriculture Loan / Sarkari Yojana

Kisan Credit Card (KCC) 2026: सिर्फ 4% ब्याज पर ₹3 लाख का लोन! Online Apply & Status Check

Kisan Credit Card 2026 Interest Rate and Benefits


किसान भाईयों, साहूकार से महंगा कर्ज क्यों लेना? 2026 में सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। Kisan Credit Card (KCC) योजना के तहत अब आप खाद, बीज या खेती के काम के लिए ₹3 लाख तक का लोन सबसे सस्ती दर पर ले सकते हैं। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि मोबाइल से KCC कैसे बनवायें।

KCC बनवाने में दिक्कत है?

लोन फॉर्म भरने में हेल्प के लिए हमें WhatsApp करें।

Chat Now 💬

1. KCC लोन के फायदे और ब्याज दर (Benefits)

KCC योजना की सबसे खास बात इसकी ब्याज दर है। अगर आप समय पर पैसा चुकाते हैं, तो सरकार आपको 3% की सब्सिडी देती है।

Feature Details
Loan Amount ₹1.60 लाख (बिना गारंटी) / ₹3 लाख (जमीन पर)
Base Interest Rate 7% (सालाना)
After Subsidy मात्र 4% (Effective)
Validity 5 साल के लिए कार्ड मान्य

2. पात्रता और जरूरी दस्तावेज (Documents List)

बैंक जाने से पहले ये कागज तैयार रखें, वरना चक्कर लगाने पड़ेंगे:

  • जमीन के कागज: खसरा-खतौनी की नई नकल।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड और पैन कार्ड।
  • फोटो: 2 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • शपथ पत्र: कि आपने किसी और बैंक से KCC नहीं लिया है।

3. Online/Offline Apply कैसे करें?

Offline तरीका: अपने नजदीकी बैंक (SBI, PNB, Gramin Bank) में जाएं और KCC फॉर्म भरकर जमा करें।
Online तरीका: अगर आपका खाता SBI में है, तो YONO App पर 'YONO Krishi' सेक्शन में जाकर घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।

💡 PM Kisan लाभार्थी ध्यान दें: अगर आपको PM Kisan के ₹6000 मिलते हैं, तो आपको KCC बनवाने के लिए जमीन के कागज दोबारा देने की जरूरत नहीं है। बैंक आपकी PM Kisan ID से ही लोन पास कर देगा।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: KCC लोन कितने दिन में मिलता है?
नियमों के अनुसार, सारे कागज सही होने पर बैंक को 14 दिनों के अंदर लोन पास करना होता है।
Q2: क्या KCC का पैसा नगद निकाल सकते हैं?
हाँ, आपको एक RuPay डेबिट कार्ड मिलता है जिससे आप ATM से पैसा निकाल सकते हैं या खाद-बीज की दुकान पर पेमेंट कर सकते हैं।
Q3: अगर फसल बर्बाद हो गई तो?
KCC धारकों को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ मिलता है। फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी मुआवजा देती है।
Abhinandan Kumar

नमस्ते! मैं अभिनंदन कुमार हूँ, Paisa Advisor का फाउंडर। मैं एक NISM Certified (National Institute of Securities Markets) ब्लॉगर हूँ। मेरा उद्देश्य आपको पर्सनल लोन, म्यूचुअल फंड SIP और सरकारी योजनाओं की सही और निष्पक्ष जानकारी हिंदी में देना है। (नोट: मैं सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर नहीं हूँ, मेरा उद्देश्य केवल शिक्षा है।)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने